
一 | लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का पर्व आते ही मुंबई शहर का माहौल देखने लायक होता है। ये पूरा शहर और भी ज्यादा भक्ति से भर जाता है। इस मौके पर लाेग अपने घरों में बप्पा के मूर्ति की स्थापना करते हैं। इसी आस्था के बीच एक ऐसा स्थान है, जहां हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और बप्पा का आशीर्वाद पाते हैं। ये जगह है मुंबई का फेमस सिद्धिविनायक मंदिर। ये मंदिर अपने आप में एक खास पहचान रखता है। आइए मंदिर से जुड़ी बातों को जानते हैं विस्तार से -,भगवान गणेश, जिन्हें सिद्धिविनायक भी कहा जाता है, विघ्नहर्ता और सफलता देने वाले माने जाते हैं। नए काम की शुरुआत हो, जीवन में कोई भी कठिनाइयां हों या फिर ज्ञान और बुद्धि की कामना हो, हर भक्त यहां आकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। यहां आकर जो भी सच्चे मन से अपनी कोई भी इच्छा बप्पा के सामने रखता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।,आपको बता दें कि सिद्धिविनायक मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में लक्स्मण विठू पाटिल और उनकी पत्नी देउबाई पाटिल ने कराया था। समय के साथ इसमें कई बार बदलाव हुए। आज ये एक भव्य मंदिर के रूप में सामने है। मंदिर की दीवारों, शिखरों और खंभों पर की गई सुंदर नक्काशी इसे और भी दिव्य बना देती है।,
Image Credit- Freepik सिद्धिविनायक मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करते ही ऐसा लगता है मानो हम शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की एक अलग ही दुनिया में आ गए हों। यहां भगवान गणेश जी मुख्य देवता के रूप में विराजमान हैं। प्रतिमा के चारों ओर फूलों, मालाओं और भक्तों द्वारा चढ़ाए गए प्रसाद से सजावट की जाती है। श्री सिद्धिविनायक की मूर्ति एक ही काले पत्थर से बड़ी बारीकी से बनाई गई है। इसकी ऊंचाई करीब ढाई फीट और चौड़ाई दो फीट है।,वहीं गणेश जी की सूंड दाहिनी ओर मुड़ी हुई है, जो बहुत दुर्लभ मानी जाती है। इस प्रतिमा के चार हाथ हैं। ऊपरी दाहिने हाथ में कमल, ऊपरी बाएं हाथ में परशु (कुल्हाड़ी), निचले दाहिने हाथ में जपमाला और निचले बाएं हाथ में मोदक से भरा कटोरा है। ये सभी चीजें शुभता और आशीर्वाद का प्रतीक मानी जाती हैं।,प्रतिमा पर एक खास चीज और देखने को मिलती है और वो है एक सर्प पवित्र जनेऊ की तरह बाएं कंधे से दाहिनी ओर पेट तक लिपटा हुआ है। ये मूर्ति की आध्यात्मिकता और आकर्षण को और बढ़ा देता है। इसके अलावा माथे पर तीसरी आंख की तरह एक दिव्य नेत्र बना है। जो महादेव का प्रतीक माना जाता है।,
Image Credit- Instagram गणेश जी के दोनों ओर रिद्धि और सिद्धि देवी भी विराजमान हैं, जिन्हें समृद्धि और सफलता की प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस मंदिर को सिद्धिविनायक गणपति मंदिर कहा जाता है। यहां आकर कई भक्तों ने अपने जीवन में चमत्कारिक अनुभव भी शेयर किए हैं। हर दिन मंदिर में मंत्रोच्चारण और अगरबत्ती की खुशबू वातावरण को और भी पावन बना देती है।,
Current article:http://7v0.ruidunguizanpaorangchongouxia.sbs/news/20260826_5117521.html
Published on:00:00:00
1
元ドジャース・コンフォート、カブスとマイナー契約 昨季年俸26億円から大幅減俸 MLB“最低打率”・199の不振 米記者伝える2
Arab Women Call for ‘General Strike’ Against Femicide After Spate of Murders in Egypt, Jordan, UAE3
Allu Arjun or Pawan Kalyan? Logesh Kanagaraj Keeps Fans Guessing4
RAC1:因埃尔切主场事件,诺坎普世界杯冠军致敬仪式可能因取消5
市场监管总局部署国家质检中心提质优化三年行动6
前11个月我国实际使用外资7497亿元7
中网优能莫名扣钱,农行及办案民警均难寻其踪,盼解决退款8
工信部:我国新能源汽车产业规模已超千万辆级9
जहां से मनु भाकर जैसी खिलाड़ी निकले, वहां का स्टेडियम बदतर; कांग्रेस MLA गीता भुक्कल ने उठाए बदहाली पर सवाल10
서울시, 9월 수도요금 체납 집중정리…55억 규모11
耳机不够。Bose为汽车引入了降噪技术12
花儿艺术旅行报价透明退改灵活,双引擎模式保障品质13
“公益体彩 快乐操场”(河南)2026实地探访(一)14
《致命躯壳2》处决动作:把剑插头里当武器 还要被主角踹剑柄15
“人民艺术家”郭兰英逝世1
“规模效应+高端破局”看北京越野的“量价棋局”2
合武高铁宋埠特大桥成功转体 万吨桥体空中精准“转身”3
Personality Rights: Delhi HC Responds to Pawan Kalyan’s Plea4
观点:特斯拉股票正处于2020年市场崩盘以来最具吸引力的估值水平5
马斯克点赞后“宣战”,Kimi回应:欢迎加入“2万亿+俱乐部”6
游泳装备选购指南7
中国足球队鼓励U16男足:眼中有光心中有梦,请继续向前奔跑8
「庭や玄関先が華やか…」「今から植えられる」春の花6選!早春に苗を植えるコツ&お手入れ方法も9
台风“沙德尔”逼近,福建多家不锈钢厂发布通知10
DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली हाई कोर्ट अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन स्टार्ट, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई11
上海一纹眉店用护手霜代替麻药制造剧痛,逼迫顾客加钱升级套餐,52人遭“疼痛”逼单,主犯被判1年7个月12
生意社2026年8月26日涤纶短纤行情观点:震荡13
「女子高校生コンクリ詰め殺人事件」服役を終えた元少年・Cが表情を変えずに語ったこと「自分が毎日生活するので精一杯」14
俄乌大结局终于要来?最大罪人出现不是美国,普京亲口点破,洛风阐史官,原创 俄乌大结局终于要来?最大罪人出现不是美国,普京亲口点破15
耸人听闻!6人在奥克兰著名海滩徒步时神秘失踪,更多女子像猎物一样被追逐恐吓Copyright @ 2016-2017 我的网站 版权所有